फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरे गुलदार को बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुएं में गिरे गुलदार को बाहर निकाला
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। गांव नन्नू शेरपुर के जंगल में एक किसान के कुएं में गुलदार गिर जाने पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू करते हुए उसे पिंजरे में कैद किया। गांव नन्नू शेरपुर निवासी मुनेश कुमार के जंगल में स्थित कुएं में एक गुलदार मंगलवार रात गिर गया। बताया जाता है कि बुधवार को सुबह जब किसान खेतों पर गए तो गुलदार के कुएं में गिरने का पता चला। गुलदार बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर रेंजर एसके मठपाल वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने रेस्क्यू करने के बाद गुलदार को पकड़कर पिंजरे में कैद कर लिया। रेंजर एस के मठपाल का कहना है कि सुरक्षित स्थान पर गुलदार को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें