फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला

Sun, 19 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम काजी वाला में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी लेते एसडीएम
विज्ञापन
बिजनौर, नगीना। ग्राम काजीवाला में खेत पर शौच को गई एक महिला मिथिलेश देवी (40) को गुलदार ने हमला कर मार डाला। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और गांव वालों ने मशक्कत के बाद महिला के शव को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया। इससे पहले गत 17 फरवरी को ग्राम किरतपुर में मंदिर जा रही एक 14 वर्षीय किशोरी अदिति की गुलदार ने हमला कर जान ले ली थी। शुक्रवार को भी गुलदार ने हमला कर एक बुजुर्ग को घायल कर दिया था।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब छह बजे ग्राम काजीवाला में हरि सिंह की पत्नी मिथिलेश देवी (40) घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक खेत में शौच के लिए गई थी। तभी खेत से निकलकर आए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। महिला को गर्दन से पकड़कर ईख के खेत में ले गया और गर्दन को चबाकर खा गया जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ व वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन

नगीना के ग्राम काजी वाला में गुलदार के हमले में महिला की मौत के बाद घटना की जानकारी लेते एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें