कालागढ़। कालागढ़ की आबादी में हिंसक वन्यजीवों के आने से वन विभाग नागरिकों व वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों के अब आबादी में आ जाने से वन्यजीवों की दस्तक भी आम हो गई है। बाघिन का शावकों के साथ विचरण करना भी वनाधिकारियों को परेशान कर रहा है। वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि सुरक्षा कारणों से गश्त बढ़ा दी गई है। वह स्वयं रात्रि में गश्त कर रहे हैं। उन स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां से वन्यजीवों का आवागमन होता है।