फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दोपहर तक छाया रहा कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
बिजनौर में मंगलवार की रात नौ बजे छाया कोहरा। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दोपहर तक छाया रहा कोहरा, थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में ठंड का सितम जारी है। घरों से बाहर निकलते ही लोगों के हाथ, पैर सुन्न हो रहे हैं। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्म कपड़ों में भी खूब ठंड सता रही है। सुबह से ही आसमान में कोहरा छाया हुआ था। जिससे वाहनों की रफ्तार भी थम गई।
ठंड बढ़ने से लोगों की कंपकपी छूट रही है। लोग गर्म कपड़े पहनकर अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। शहर में जगह-जगह अलाव जले हुए हैं। बाइक सवार रुककर अलाव का सहारा ले रहे हैं। बुधवार को दो बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। जिसके बाद लोगों को कुछ देर के लिए ठंड से राहत मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाया रहेगा। कोहरा आने से इन दो दिनों में ज्यादा ठंड हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू हुआ रेन बसेरा
जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके चलते तीमारदार रात में इधर-उधर बैठकर ही रात बीताते हैं। अब सर्दी बढ़ने से अस्पताल में रेन बसेरे की शुरूआत की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज सैन ने बताया कि रेन बसेरे में गद्दे और कंबल रखवा दिए गए हैं। नगरपालिका से कहकर अलाव का इंतजाम भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोहरे की बूंदों में बाधित की बिजली आपूर्ति
जनपद में मंगलवार देर शाम से ही घना कोहरा छाने लगा। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। कोहरे की बूंदों से लाइनों के इंसुलेटर खराब हो गए। कई जगह पेड़ों की टहनियां लाइन से छू जाने से फाल्ट हुए, जिससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। शहर में नूरपुर रोड की कॉलोनी, चक्कर रोड पर शक्तिनगर में आपूर्ति बाधित रही। कॉलोनी निवासी रोहिताश सिंह, बिट्टू चौधरी, विवेक कुमार का कहना है रात्रि में बिजली गुल हो गई थी। इससे सुबह के समय पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। एसडीओ प्रदीप कुमार का कहना है कोहरे से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। सभी फाल्टों को सही कराकर आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।

बिजनौर में बुधवार की सुबह छाए कोहरे से गुजरते वाहन।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में रोडवेज चौराहे पर अलाव में हाथ सेकते लोग।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में मुख्य डाक घर चौराहे पर अलाव में हाथ सेकते लोग।- फोटो : BIJNOR

जिनौर में कड़ाके की ठंड में जाती स्कूटी सवार।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों में लिपटकर जाती युवती।- फोटो : BIJNOR

किरतपुर में गो आश्रय स्थल का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें