फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा से जगाई देशभक्ति की अलख

विज्ञापन
धामपुर में तिरंगा रैली निकालती बालिका विद्वा मंदिर इंटर कॉलेज की शिक्षिकाएं, छात्राएं। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा से जगाई देशभक्ति की अलख
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, होमगार्ड व पुलिस जवानों की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सभी लोग अपने हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे। इस दौरान यात्रा में शामिल बच्चे लोगों को 17 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर के राधा इंटर कॉलेज में झंडा गीत गाते हुए नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय के संस्थापक तोला सिंह चौहान, प्रबंधक रवि चौहान के नेतृत्व में बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे। हरिओम तत्सत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहड़ा के बच्चों की ओर से प्रबंधक अजय पाल सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, लाला केदारनाथ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, दुर्गा पब्लिक स्कूल, आरएसएम इंटर, डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। एसपी पूर्वी धामपुर ओमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की ओर से भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें पूर्व मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह , मनोज चौहान आदि रहे। केमिस्ट ऐसो. ने भी रैली निकालकर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, शेरकोट में ईओ धर्मराज राम ने 10 हजार तिरंगों का वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को घर जाकर तिरंगों का वितरण किया। नगर में कोतवाल सतेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें