प्रतियोगिता में फजीला रही प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एसपी संजीव त्यागी और जिले की फाइट कोरोना टीम द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सुझाव संबंधी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में 1568 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में नजीबाबाद की फजीला अली हसन प्रथम, बिजनौर का सौरभ द्वितीय, अनूप सिंह व शहजाद व चांदपुर का हरवेंद्र सिंह तृतीय रहे। इसके अलावा अंशु माहेश्वरी, शिवा माहेश्वरी, अमित तोमर, विनीत कौशिक, रितेश त्यागी, विकास गुप्ता, अरशी सैफी, पवन कुमार, जुबैर हक्कानी, विहान चौधरी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया है। एसपी द्वारा सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।