मुकरपुर गुर्जर में सेना के जवान सोमवीर सिंह के शव के पास जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
छाछरीमोड़ में हादसे में घायल हुए सेना के जवान की दिल्ली आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान की अंतिम विदाई की गई।
गांव मुकरपुर गुर्जर निवासी सोमवीर सिंह सेना में जवान थे। इसी गांव का निखिल भी सेना में हैं। दोनों की तैनाती श्रीनगर में थी। करीब सवा महीने पहले दोनों छुट्टी लेकर घर आए थे। 28 अप्रैल को दोनों बाइक से मंडावर से अपने गांव जा रहे थे। बाइक सोमवीर सिंह चला रहे थे। रास्ते में गांव जंदरपुर के पास सामने से आ रही बाइक से टकराने पर सोमवीर सिंह घायल हो गया। निखिल को मामूली चोट लगी थीं। उनको उपचार के लिए बिजनौर से मेरठ आर्मी अस्पताल और बाद में दिल्ली आर्मी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई।