कोरोना पॉजिटिव आए युवक के पिता भी संक्रमित
चांदपुर। पूर्व में आए मोहल्ला कटकुई निवासी कोरोना पॉजिटिव के पिता का भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद चांदपुर में कोरोना एक्टिव के दो केस हो गए हैं। नगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 19 हो गई थी। इसमें से एक निजी चिकित्सक की मौत हो गई। 16 लोग कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। अब चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या दो रह गई है। शनिवार को आए कोरोना पॉजिटिव करीब एक सप्ताह पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए मोहल्ला कटकुई निवासी के पिता हैं। पूर्व में आए कोरोना पॉजिटिव मुंबई में सैलून का काम करता था। मुंबई से आने के बाद उसे राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चांदपुर में क्वारंटीन किया गया था। जिसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।