फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने नलकूप के मीटर उतारकर एसडीओ को सौंपे

विज्ञापन
नजीबाबाद के आदर्श नगर बिजली घर पर एसडीओ विकास कुमार को मीटर सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
किसानों ने नलकूप के मीटर उतारकर एसडीओ को सौंपे
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसानों ने नलकूपों के मीटर उतारकर विद्युत निगम के अधिकारियों को सौंपे। उन्होंने नलकूपों पर मीटर नहीं लगाने के लिए एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में लावलपुर में किसानों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। किसानों ने विद्युत निगम की ओर से नलकूपों पर मीटर लगाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की तरह ही किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने का फरमान थोपा जा रहा है। जिसका भारतीय किसान यूनियन विरोध करती है। मीटर लगने से किसानों को फायदा नहीं बल्कि नुकसान उठाना पड़ेगा। बैठक के बाद किसानों ने नलकूपों के मीटर उखाड़ कर एसडीओ विकास कुमार को सौंप दिए। किसानों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर नलकूपों से मीटर उतारने की मांग की। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, प्रांतीय नेता अजय कुमार, चौ. राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, चौ. हुकम सिंह, चौ. सत्यपाल सिंह, नरदेव सिंह, कमल सिंह, चौ. वीर सिंह, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें