फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 116.65 लाख से संवरेगा प्रसिद्ध अट्टे वाले बाबा मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नहटौर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध अट्टे वाले बाबा मंदिर के नवीन भवन निर्माण और सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने 116.65 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। बुधवार को विधायक ओम कुमार ने हवन-पूजन कर विकास कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि अट्टे वाले बाबा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के विकास की लंबे समय से मांग थी, जिसे शासन तक पहुंचाकर 116.65 लाख रुपये स्वीकृत कराए गए। नवीन भवन और सुंदरीकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र का धार्मिक महत्व बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन विभाग का आभार जताया। कार्यक्रम में पीयूष चौहान, अतुल मारवाड़ी, नरेश चेयरमैन, राकेश चेयरमैन, राजेंद्र सिंह, दारा प्रधान, रामकुंवर प्रधान, अशोक प्रधान खैरपुर, अनिल चौहान, दीपक सैनी, विजयपाल चौहान पूर्व चेयरमैन हल्दौर, तुलाराम चौधरी आदि सहित संभ्रांत व्यक्ति व श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें