फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: नजीबाबाद - धरने पर बैठे तौल लिपिकों का चीनी मिल में प्रवेश बंद

Mon, 20 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों का धरना-प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती। धरने पर बैठे उत्तम शुगर मिल के 22 तौल लिपिकों का चीनी मिल में प्रवेश बंद कर दिया गया है। मिल प्रशासन ने पिछले 19 दिन से तौल लिपिकों के कार्यस्थल पर नहीं पहुंचने पर यह निर्णय लिया है।
उत्तम शुगर मिल बरकातपुर के तौल लिपिकों का मंगलवार को 19 वें दिन भी गांव असलमपुर जोझा के पास धरना-प्रदर्शन जारी रहा। तौल लिपिकों का कहना था कि मिल प्रबंधन तौल लिपिकों की मांगों को अनदेखा कर रहा है। जब तक तौल लिपिकों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक तौल लिपिकों को नियमित करने, वेतन बढ़ाने, गन्ना तौलने के बाद गन्ना घटने या बढ़ने की जिम्मेदारी चीनी मिल द्वारा लेने, तौल कार्य के लिए लिपिकों को बाइक माइलेज देने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान हुलास, जितेंद्र, सत्यवीर सिंह, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, विनीत कुमार, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र राठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरकातपुर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंध विकास पुंडीर का कहना है कि चीनी मिल के 100 तौल लिपिक धरना दे रहे थे। दो दिन बाद सभी तौल लिपिक अपने काम पर पहुंचे, लेकिन 22 तौल लिपिक अपने काम पर नहीं पहुंचे। 19 दिन से अपने कार्यस्थल नहीं पहुंचने पर चीनी मिल प्रशासन ने इन तौल लिपिकों का मिल गेट में प्रवेश बंद कर दिया है। तौल लिपिकों के प्रदर्शन से चीनी मिल का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें