फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सीमा पर बनेंगे प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमा पर बनेंगे प्रवेश द्वार
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि उत्तराखंड की सीमा के जनपद के सभी गांवों का सुंदरीकरण प्राथमिकता पर कराया जाए। अधिकारी गांवों में निरीक्षण कर बिजली, पानी, सड़क, शौचालय आदि सुविधाओं की पूर्ण गुणवत्ता के साथ जांच करें और उनका समाधान कराएं। जिले की सीमा पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। जिस पर जिले की पौराणिक, ऐतिहासिक जानकारी अंकित कराई जाएगी।
यह निर्देश डीएम ने बुधवार को नजीबाबाद तहसील में नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बहुउद्देशीय हब बनाए जाने से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। सीडीओ, एसडीएम नजीबाबाद तथा अधिशासी अधिकारी नजीबाबाद को निर्देश दिए कि वह नजीबाबाद व उत्तराखंड की सीमाओं पर स्थित गांवों का निरीक्षण करें। वहां पर निर्मित किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की योजना तैयार कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कहा कि प्राइमरी स्कूल या इंटरमीडिएट कॉलेज, मार्केट, हॉस्पिटल, बस स्टैंड आदि का मुआयना कर उन्हें अपग्रेड किए जाने अथवा नवीन भवन बनाएं जाने की भी कार्य योजना बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि नजीबाबाद स्थित बस स्टॉप, अस्पताल व खेल के मैदानों का सुंदरीकरण प्राथमिकता पर करें। पड़ोसी राज्यों व विदेशों से आने वाले पर्यटकों तथा नागरिकों में जिले की अच्छी छवि बनाने के लिए जिले की सीमा पर स्थित हॉस्पिटल, स्कूल, कॉलेज, बाजार, किसान मंडी, पर्यटन व मनोरंजन स्थलों पर उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान कराएं। इसके लिए संबंधित विभाग प्रस्ताव तैयार कराकर उपलब्ध कराएं। जिले की सीमा पर प्रवेश द्वारा का निर्माण कराएं, जिस पर जिले की पौराणिक, एतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी पर आधारित सूचनाओं का अंकन कराते हुए उसका आकर्षक तरीके से सुंदरीकरण कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें