फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हाथी ने स्कूल की चहारदीवारी को गिराया

Thu, 15 Feb 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
सेन्ट मेरीस इन्टरमीडिएट कालेज की चाहरदिवारी जिसे हाथी ने क्षतिग्रस्त किया। स्रोत-संवाद।
विज्ञापन
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ क्षेत्र में हाथियों ने उत्पात मचाकर सेंट मेरीस इंटरमीडिएट काॅलेज की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। वन विभाग को स्कूल ने मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन

कालागढ़ क्षेत्र में कार्बेट टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर हाथी आबादी की ओर बढ़ रहे हैं। जिसके चलते आम जनता की सुरक्षा को खतरा है। वहीं हाथी ने भिक्कावाला के सेंट मेरीस इंटरमीडिएट काॅलेज की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्कूल में आज वसंत पंचमी का अवकाश होने के कारण आवाजाही नहीं रही। प्रधानाचार्य षिजीमोल पुत्तुशेरी ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
उधर वन दरोगा सुनील राजोरा ने बताया कि गश्ती दलों को मौके पर भेज कर हाथी को वन क्षेत्र में खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि दिन में हाथी वहां नहीं है। यह मामला मंगलवार रात का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें