भागूवाला से गंगाजल व कांवड़ लेकर गुजरते कांवड़िये।
- फोटो : NAZIBABAD
सड़कों पर बम भोले की गूंज, आस्था की बही बयार
नजीबाबाद। बम भोले की गूंज और आकर्षक कांवड़ के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िये नगर की सड़कों से गुजर रहे हैं। मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर पर भगवान शिव को गंगाजल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। मंडावली क्षेत्र के मोटा महादेव-भागूवाला कांवड़ यात्रा मार्ग और नजीबाबाद-बूंदकी मार्ग पर मंगलवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये कांवड़ और गंगाजल लेकर लौटते दिखाई दिए। बम भोले की गूंज और भोले के गीतों पर कांवड़िये नाचते झूमते अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। पुजारी पंडित शशिनाथ ने बताया कि मंगलवार को मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। कांवड़ियों को जलाभिषेक के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर लौटते दिखाई दिए। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मंदिर क्षेत्र में पुलिस बल भी मौजूद रहा।