फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तप रहा जिला, अस्पतालों में लगी है भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पूरा जिला बुखार से तप रहा है। अस्पतालों में बुखार के में ज्यादा भीड़ है। जिला अस्पताल में 40 फीसदी मरीज बुखार के भर्ती हैं। गांव-गांव बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तेजी से फेल रहे बुखार को भी सामान्य बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में लोग बुखार की चपेट में हैं। इतना ही नहीं बुखार से जिले में दो महीने में 15 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिला अस्पताल में भी रोजाना बुखार के 40 मरीज तक इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वार्ड में 120 बेड की व्यवस्था है। जिनमें से 50 बेड पर बुखार के मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक इस समय वायरल बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। बुखार के मरीजों का जिला अस्पताल में चार दिन तक उपचार किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें दवाई देकर घर भेज दिया जाता है। उधर गांवों में फैल रहे बुखार से लोग परेशान हैं। ज्यादातर लोगों के प्लेटलेट्स कम आ रही है। जांच कराने पर मरीजों में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है, लेकिन लक्षण डेंगू जैसे ही हैं। निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों से वार्ड फुल हैं। जिले के राजा का ताजपुर, झालू, स्योहारा, किरतपुर, हल्दौर आदि क्षेत्रों में बुखार तेजी से अपने पैर पसार रहा है।
वर्जन::
मौसम परिवर्तन होने से लोगों को बुखार की समस्या हो रही है। ज्यादातर मरीजों को खांसी और जुकाम की दिक्कत है। किरतपुर क्षेत्र के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर आज शिविर लगाया जाएगा। इस समय वायरल बुखार ज्यादा चल रहा है। ..... डॉ.विजय कुमार गोयल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें