फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम डोल शोभायात्रा जुलूस कमेटी को लेकर उपजे विवाद को खत्म करने को तीसरी बार बुलाई बैठक विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी बैठक में भी नहीं सुलझा श्रीराम डोल शोभायात्रा जुलूस कमेटी का विवाद
विज्ञापन

धामपुर। श्रीराम डोल शोभायात्रा जुलूस कमेटी का विवाद पुलिस प्रशासन के गले की फांस बन गया है। शुक्रवार को तीसरी बार दोनों पक्षों की एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में हुई समझौता वार्ता विफल रही। करीब ढाई घंटे तक चली वार्ता में दोनों पक्ष अपनी बातों पर अड़े रहे। अब शनिवार को फिर से समझौता वार्ता बैठक बुलाई गई है।
धामपुर में श्रीराम डोल शोभायात्रा जुलूस कमेटी को लेकर दो गुटों में पिछले कई माह से विवाद चला आ रहा है। एक गुट के अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल शर्मा है। अनिल शर्मा का कहना है कि जुलूस पर उनकी कमेटी का अधिकार है। वह कई सालों से निकालते आ रहे है, इसलिए इस बार भी वहीं निकालेंगे। जबकि दूसरे गुट के संरक्षक पंडित हरिओम शर्मा का कहना है कि अनिल शर्मा स्वयंभू अध्यक्ष है। इस बार सदस्यों ने उनके गुट के अनिल कुमार अग्रवाल (कटका) को अध्यक्ष बनाया है। इसलिए जुलूस उनकी कमेटी निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के यहां पहुंच चुका है। इस मामले को निपटाने को लेकर एसडीएम मनोज कुमार और सीओ इंदू सिद्धार्थ पिछले कई दिनों से भरसक प्रयास कर रहे है। पर सफलता नहीं मिल सकी है। दोनों अधिकारियों ने दोनों गुटों के लोगों को शुक्रवार को फिर से तीसरी बार बुलाकर समझौता वार्ता के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन शुक्रवार को सफलता नहीं मिली। हालांकि इस मौके पर वहां पर मौजूद लोगों ने कमेटी के दोनों ओर के अध्यक्षों से इस्तीफा देकर किसी और सदस्य को अध्यक्ष मनोनीत कर समाधान करने का सुझाव दिया। जिसे मानने से मना कर दिया। काफी देर तक चली वार्ता में जब कोई नतीजा नहीं निकला तो एसडीएम ने चेताया कि यदि समझौता नहीं हुआ तो कमेटी के स्थान पर रिसीवर नियुक्त कर दिया जाएगा और पुलिस प्रशासन की ओर से भी किसी भी पक्ष को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिलेगी। जुलूस पर प्रतिबंध लगा विवादित घोषित कर दिया जाएगा। दोनों अधिकारियों के भरसक प्रयास के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। अब शनिवार (आज) दोपहर ढाई बजे फिर से बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें