गंगा दशहरा पर लगाई आस्था की डुबकी
नजीबाबाद/नांगलसोती। गंगा दशहरा पर्व पर उत्तराखंड की सीमा में स्थित गैंडी खाता के वन क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल सिद्धकुटी पर गंगा दशहरा मेले का आयोजन जाता है। जिसमें नांगलसोती तथा आसपास के बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। लॉक डाउन के चलते सिद्धकुुटी में गंगा दशहरा मेला आयोजित न होने पर श्रद्धालुओं ने नांगलसोती के गंगा क्षेत्र में पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हवन किया और गंगा में डुबकी लगाकर धर्म लाभ कमाया।