फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव जाफरपुर कोट में गायब बच्चे का शव जंगल में मिला

Tue, 17 Jan 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर के गांव जाफरपुर कोट के जंगल में बालक का शव मिलने के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। गांव जाफरपुर कोट में खेलते समय गायब बच्चे का शव जंगल में गन्ने के खेत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
गांव जाफरपुर कोट निवासी ओमपाल सिंह सैनी खेती मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की शाम करीब चार बजे उनका 10 वर्षीय पुत्र वरुण खेलते समय कहीं गायब हो गया था। वरुण के मामा गांव लिंडरपुर निवासी उमेश कुमार ने बताया कि आस पास काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कहीं पता नहीं लगा। मामा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार की शाम उसका शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में गन्ने के खेत में मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वरुण दो भाईयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुट गई है। शव मिलने की सूचना पर सीओ सुनीता दहिया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें