फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News:बाढ़ का खतरा बढ़ा, गंगा में फिर आने लगा उफान, हजारों बीघा फसल बर्बाद

Wed, 23 Aug 2023 03:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

खतरे के निशान को छूकर बह रही गंगा, बरसाती नदियों का भी बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
भागूवाला में कोटावाली नदी पुल रपटे से बहता पानी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से गंगा में फिर उफान आने लगा है। गंगा खतरे के निशान को छूकर बह रही है, इस वजह से अब फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बरसाती नदियों में भी काफी पानी बह रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर बना हुआ था, शाम चार बजे तक भी गंगा में उफान आया और जलस्तर 219.80 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान से महज 0.20 मीटर दूर ही है।
विज्ञापन

उधर, बिजनौर बैराज से गंगा में एक लाख 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से सिर्फ एक लाख दो हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया था। उधर, मालन और कोटावाली और अन्य सहायक नदियों में पानी आने की वजह से बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। यूं ही बारिश होती रही तो गंगा के खादर में फिर से बाढ़ जाएगी।

बता दें कि पिछले सप्ताह गंगा खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिसके बाद रविवार आते आते गंगा का जलस्तर कम हुआ, लेकिन अब कटान होने लगा था। पहले बाढ़ झेल रहे खादर वासियाें को कटान का डर लगने लगा था, अब फिर से बाढ़ को लेकर खादर के लोग चिंतित है।

इस बार गंगा की बाढ़ ने खादर इलाकों में हजारों बीघा फसल को बर्बाद करके रख दिया है। गन्ने की फसल में काफी नुकसान है। धान और चारे की फसल पहले ही चौपट हो चुकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें