फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी में भी मेले में जुटी रही भीड़

विज्ञापन
बिजनौर के दारानगर गंज में छड़ी जाहर दीवान मेले प्रसाद चढ़ाते श्रृद्धालु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बूंदाबांदी में भी मेले में जुटी रही भीड़
विज्ञापन

गंज दारानगर। बूंदाबांदी में भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी, बारिश के बीच गोगा जाहरवीर की म्हाढ़ी पर श्रद्धालुओं ने लंबी लाइन में लगकर प्रसाद चढ़ाया। तीन दिन तक चला छड़ी जाहर दीवान मेला रविवार को संपन्न हो गया। तीन दिनों में छह लाख श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन

रविवार को तीसरे और अंतिम दिन भी छड़ी जाहर दीवान मेले में भीड़ उमड़ी रही। श्रद्घालुओं ने आस्था के साथ प्रसाद चढ़ाया। हालांकि बारिश पड़ रही थी, बूंदाबांदी के बाद भी लोग प्रसाद चढ़ाने के लिए मेले में पहुंचे। सावन माह में लगने वाला तीन दिवसीय मेला आज दिन रविवार को शाम संपन्न हो गया। वहीं, मेले में लगी दुकान को दुकानदारों ने समेटना शुरू कर दिया है। इस बार मेले में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर प्रसाद चढ़ाया। सुबह दशमी में बूंदाबांदी के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं कम नहीं। मेले में मुस्लिम महिला भी खरीदारी करते नजर आई। वहीं मेले में जेब कतरों ने कई श्रद्धालुओं की जेब पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें