फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन

नजीबाबाद। गुनियापुर निवासी सुदर्शन सिंह के मकान पर बुधवार रात लगभग 12 बजे बदमाशों ने खिड़की से अंदर फायर कर दिया। इससे परिजनों सहित आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दरोगा प्रवीण तेवतिया ने पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। सुदर्शन सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर गांव निवासी कुछ व्यक्तियों से उसका विवाद चल रहा है। उसने उक्त व्यक्तियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जान-माल का खतरा बताया और सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जाएगी, उसके बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा। बृहस्पतिवार को सुदर्शन ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की ओर उन्हें घटना की तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें