फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव मुस्सेपुर की आबादी में पहुंच रहा तालाब का मगरमच्छ

Tue, 03 Sep 2024 04:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली के गांव मुस्सेपुर के तालाब के बाहर मगरमच्छ। (स्रोत-ग्रामीण)
विज्ञापन
बिजनौर, मंडावली। मुस्सेपुर के लोगों ने गांव के तालाब से करीब सात फुट लंबे मगरमच्छ को पकड़वाने की वन विभाग से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव की आबादी के बीच पहुंच जाता है। जिससे लोगों की जान को खतरा है।
विज्ञापन

मुस्सेपुर के ग्रामीणों डिंपल कुमार, चंद्रपाल सिंह, सचिन कुमार, आशु, गौतम सिंह, अशोक कुमार का कहना है कि गांव के तालाब में पिछले एक वर्ष से करीब सात फुट लंबा मगरमच्छ है। मगरमच्छ अक्सर तालाब से निकलकर खेतों और गांव में पहुंच जाता है। गांव के आसपास बच्चे भी खेलते हैं। मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र के आसपास होने से ग्रामीणों की जान को भी खतरा है। ग्रामीणों ने नजीबाबाद के क्षेत्रीय वनाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वन विभाग से मुस्सेपुर के तालाब से मगरमच्छ को पकड़कर नदी क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें