फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निगम ने बनाया फेयर स्टॉप, परिचालक नहीं बनाते टिकट

Tue, 24 Sep 2024 04:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए नए फेयर स्टॉप बनाए हैं। मगर परिचालक मनमानी कर रहे हैं। गैंडाजूड़ में बने नए फेयर स्टॉप का परिचालक टिकट नहीं बनाते हैं। जिससे यात्रियों से अधिक पैसा वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


धामपुर-मुरादाबाद मार्ग पर स्योहारा और सहसपुर के बीच में परिवहन निगम ने गैंडाजूड़ में नया फेयर स्टॉप बनाया है। मुख्यालय के निर्देश पर पांच किलोमीटर की दूरी पर फेयर स्टॉप बनाया जाना है। इसी कड़ी में गैंडाजूड़ में फेयर स्टॉप बनाया गया। स्टॉप का नाम टिकट मशीन में फीड हो गया है। मगर परिचालक अपनी मनमानी की वजह से यहां का टिकट नहीं बनाते हैं। बल्कि पांच किलोमीटर आगे का टिकट काट रहे हैं। जिससे गैंडाजूड़ उतरने वाले यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है। टिकट पूछने पर परिचालक यात्रियों को यह कहकर मना कर देते हैं कि यहां का कोई टिकट नहीं बनाया जा रहा है।

ग्रामीण मोहन सिंह ने बताया कि वह किसी काम से मुरादाबाद गए थे। रोडवेज बस में परिचालक ने उनका टिकट स्योहारा से मुरादाबाद का बनाया। जबकि गैंडाजूड़ में भी फेयर स्टॉप बना है। इससे उन्हें अधिक किराया देना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीण मोहित का कहना है कि वह अपने गांव गैंडाजूड़ से धामपुर किसी काम से रोडवेज बस से गए। परिचालक ने उनका टिकट सहसपुर से बनाया। गैंडाजूड़ से टिकट बनाने को कहा तो उसने टिकट बनाने से साफ इंकार कर दिया।

वर्जन::
निगम ने गैंडाजूड़ में यात्रियों की सुविधा के लिए नया फेयर स्टॉप बनाया है। सभी को टिकट बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं। अगर कोई परिचालक वहां से टिकट नहीं बनाता है। तो उसके खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।....पीएल पथेरिया, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें