फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयों ने किया स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
धामपुर में स्थाईकरण की मांग को लेकर यूपी सरकार के खिलाफएसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करती प्? - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
रसोइयों ने किया स्थायी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। प्रगतिशील रसोइया अधिकार संगठन की कार्यकर्ताओं ने स्थायीकरण की मांग को लेकर मंगलवार को धामपुर में प्रदर्शन कर रैली निकाली।
संगठन के बैनर तले रसोइया नगीना चौक पर एकत्र हुईं। यहां से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से किरतपुर में स्नातक द्वितीय वर्ष की अपहृत छात्रा को बरामद करने, आरोपियों को फांसी की सजा देने, रसोइयों को स्थायी कर 18 हजार रुपये वेतन प्रतिमाह देने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग में शिक्षकों और अधिकारियों द्वारा उनका जो नौकरी के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है। उस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों में संगठन की अध्यक्ष रुक्मणी देवी, बबीता, सुदेश, पिंकी देवी, सावित्री देवी, कृष्णा देवी, शशी देवी, सीमा, रेखा, विमला देवी, ज्ञगेंद्री देवी, काजल, अनीता, कुसुम, राजो देवी, ब्रिजेश देवी, समंतरा, मुन्नी देवी, मीरा देवी, सुमन देवी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें