फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिलाधिकारी के न पहुंचने से फरियादी हुए मायूस

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिलाधिकारी को आना था जिस कारण बड़ी संख्या में फरियादी तहसील पहुंचे। शिकायतकर्ता काफी देर तक अधिकारियों को इंतजार करते रहे। लेकिन जब जिलाधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंची तो फरियादी मायूस दिखाई दिए। आला अधिकारियों के न पहुंचने पर तहसीलदार धनराज सिंह ने शिकायतें सुनी। कार्यक्रम में कुल 188 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शिकायतकर्ता कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने दस महीने पहले ग्राम सरकड़ा चकराजमल में भूमि क्रय की थी। लेकिन अभी तक फर्द खतौनी में आदेश पारित नहीं हुए। मामले को लेकर कई बार शिकायत की। लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें