फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर के लोगों ने किया हंगामा

Thu, 09 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सीसी रोड और शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्राम पंचायत रामनगर में स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में सीसी रोड और शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों जैनुल, नौबहार का आरोप है कि प्रधान से हमसाज होकर ठेकेदार सीसी रोड और शौचालय में निर्माण सामग्री मानक के अनुसार नहीं लगा रहा है। जो सड़क बनाई जा रही है, वह कुछ ही समय में बदहाल हो जाएगी। ग्रामीणों ने गुणवत्तापरक सड़क और शौचालय बनने तक ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से कराया जा रहा कार्य न होने देने का निर्णय लिया।   प्रदर्शनकारियों में विपिन, मनोज, पवन, पूरन सिंह, नीरज आदि शामिल रहे। उधर, हंगामे की सूचना और निर्माण रुकवा देने की सूचना पर ग्राम विकास अधिकारी गंगाराम सिंह गांव पहुंच गए।   उन्होंने शिकायत की जांच होने तक निर्माण न करने की ठेकेदार को सलाह दी। उधर, ग्राम प्रधान लाल सिंह ने स्पष्ट किया कि वे किसी कीमत पर अपने क्षेत्र में हो रहे निर्माण में घटिया सामग्री नहीं लगने देंगे।  ठेकेदार रेत ज्यादा लगा रहा है। ठेकेदार से इस पर आपत्ति जताई गई है। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के आरोप  को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें