फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: लिपिक ने चेयरमैन, ईओ से मांगी माफी

विज्ञापन
धामपुर पालिका में ईओ ,पालिकाध्यक्ष से अपनी गलती को स्वीकार कर माफी मांगता पालिका लिपिक । - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
लिपिक ने चेयरमैन, ईओ से मांगी माफी
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के लिपिक सुनील कुमार को बढ़ापुर की एक महिला से पालिका के ईओ सुभाष कुमार की और एक अन्य बाबू पुष्पेंद्र सक्सेना की डीएम और कमिश्नर से झूठी शिकायत करना महंगा पड़ गया। आरोपी लिपिक ने पालिकाध्यक्ष और ईओ के समक्ष माफी मांग किसी तरह से पीछा छुड़ाया। पालिका में कार्यरत बाबू सुनील कुमार ने पिछले दिनों बढ़ापुर की महिला के माध्यम से पालिका के ईओ और बाबू की डीएम, कमिश्नर से शिकायत करा दी थी। बढ़ापुर की यह महिला लिपिक सुनील कुमार की जानकार है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ईओ और अन्य पुष्पेंद्र सक्सेना ने मिलीभगत कर आर्य समाज मंदिर के निकट तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। तालाब के सुंदरीकरण नाम पर भारी वित्तीय अनियमितता की है। अधिकारियों के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें आरोप झूठे पाए गए। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और ईओ सुभाष कुमार ने सुनील कुमार को तलब किया। झूठी शिकायत करने पर लिपिक ने दोनों से माफी मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें