फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की पेयजल आपूर्ति ठप

Sun, 05 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में नुमाइश ग्राउंड चौक पर पाइप लाइन फटने से बना गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में प्रदर्शनी चौक पर रविवार दोपहर के पास पालिका की पानी की पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फटने की वजह से पूरे शहर की पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रदर्शनी चौक के पास नगर पालिका की मेन पाइप लाइन दबाव पड़ने पर फट गई। पाइप लाइन फटने से पूरी सड़क पर पानी फैल गया। नगर पालिका की ओर  से 25 नलकूपों द्वारा पानी  सप्लाई की जाती है। सभी नलकूपों के पाइप इंटर कनेक्टेड हैं। मुख्य पाइप लाइन फटने की वजह से  सभी नलकूपों को बंद करना पड़ा। पूरे शहर की पेयजल व्यवस्था ठप हो गई। पालिका कर्मचारियों ने पंप सेट रखकर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त वाली जगह से पानी निकाला।   पाइप लाइन ठीक करने का काम शुरू हो गया है। पालिका के जलकल विभाग के अवर अभियंता अजय गौतम के अनुसार रात 12 बजे तक पाइप लाइन ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें