फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण और सुनील शेट्टी आज नजीबाबाद में

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर को आज मिलेगा एंबुलेंस का तोहफा
विज्ञापन

नजीबाबाद। फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी समाजसेवी मिशन के अंतर्गत आज नगर को एंबुलेंस प्रदान करेंगे। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी सहित कई राजनीतिक हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन

समाजसेवी मिशन के अंतर्गत फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने आजादी के अमृत महोत्सव और तिरंगे अभियान के अंतर्गत 07 अगस्त को आज नगर में गंगा जमुनी समाजसेवी मिशन समारोह आयोजित किया है। मुुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री सीताराम कश्यप, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी समारोह में वसीम कुरैशी की ओर नगर को एंबुलेंस प्रदान करेंगे। भाजपा नेता एवं फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी के समाजसेवी मिशन के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की 100 महिलाओं को स्वावलंबन के लिए सिलाई मशीन, 10 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, 500 फुटपाथ कारोबारियों को छाते वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें