बिजनौर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को बिजनौर आ रहे है। मुख्यमंत्री किरतपुर, बिजनौर, धामपुर व नूरपुर चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पहले किरतपुर में मोहल्ला मोतीचूर के पास स्थित मैदान में साढ़े 11 बजे, साढ़े 12 बजे बिजनौर के प्रदर्शनी मैदान में, दोपहर 1:15 बजे धामपुर के केएम इंटर कॉलेज के मैदान में व दो बजे नूरपुर के खालसा इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा का संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री नूरपुर से ठाकुरद्वारा व ठाकुरद्वारा से रामपुर जाएंगे। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव के मुताबिक, मुख्यमंत्री की जिले में होने वाली चारों सभाओं की तैयारी पूर कर ली गई है।