अफजलगढ। चेयरपर्सन ने दरोगा सहित दो लोगों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
पालिकाध्यक्षा तबस्सुम की ओर से थानाध्यक्ष को सौंपी गई तहरीर में कहा गया है कि शपथ के बाद वह पालिका का चार्ज लेने के लिए कार्यालय जा रही थी। इसी बीच किले वाली मस्जिद के पास पहुंचते ही लाइन हाजिर दरोगा ने सड़क के बीचों बीच अपनी कार खड़ी करके उसके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद परिजनों के मना करने पर उनके दरोगा ने उनके साथ भी बदसलूकी की। इसके अलावा कहना तहरीर में कहा गया है कि बीते दिनों निजी कार में शराब पीकर हूटर बजाने की शिकायत के चलते जांच में दोषी पाए जाने पर दरोगा को तीन दिन पूर्व लाइन हाजिर कर दिया गया था।
इसके बाद दरोगा पर अपने परिजनों से व्यक्तिगत रंजिश रखने का हवाला दिया गया है। दरोगा को शक था कि पीड़िता के पति की शिकायत पर उसे लाइन हाजिर किया गया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।