मंडावर के गांव डेवलगढ़ के सामने बने पुल पर बाइक द्वारा पशुओं के लिए चारा लाता ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
चार दिन के लिए पीपों पुल बंद
मंडावर। डैबलगढ़ पर गंगा के ऊपर बने पीपों का पुल चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पुल की मरम्मत का काम चल रहा है।
गांव डैबलगढ़ में गंगा के ऊपर किसानों की मदद के लिए पीपों का पुल बनाया है। एक दर्जन गांव के लोगों की समस्या पुल बनने से दूर हो गई। यह पुल शुकर्तीथ को जोडे़गा। 15 दिन से किसानों ने पुल पर पूरी तरह आवाजाही शुरू कर दी थी। शुक्रवार को भाकियू नेताओं के साथ ग्रामीणों ने पुल का उद्घाटन किया था। यह बात भाजपा नेताओं को नागवार गुजरी थी। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों पर दबाव बनाया कि पुल का उद्घाटन गांव वालों ने कैसे कर दिया। इसके बाद शनिवार को पुल बंद कर दिया गया। रविवार को पुल पर बल्ली लगा दिया गया। किसानों के ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों से चारा लाने पर रोक लगा दी गई है। ठेकेदार ने कहा चार दिन तक पुल की मरम्मत होगी। इसलिए पुल को बंद किया गया है। दिनभर पुल की मरम्मत का काम चलता रहा। पुल के पटरों में श्रमिक बोल्ट कसते रहे। पुल से आने जाने वालों को भी रोकने में लगे रहे। ठेकेदार बलराम ग्रामीण चंद्रपाल सिंह, ओमी सिंह व ब्रजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुल का कोई उद्घाटन नहीं किया गया। गंगा में डूबे लोगों को बचाया था उनके सम्मान में एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें आंदोलन चलाने वाले भाकियू के नेताओं ने भी हिस्सा लिया था।
मंडावर के गांव डेवलगढ़ के सामने बने पुल पर जा रही गाड़ी को रोकते मरम्मत करने वाले लोग।- फोटो : BIJNOR