झालू। गांव खारी निवासी रवेंद्र कुमार का बेटा आशीष झालू के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। आरोप है कि शिक्षक दिवस के अवसर छात्र आशीष कॉलेज में गुब्बारे फोड़ रहा था। जिस पर गुस्साए एक शिक्षक ने आशीष की पिटाई कर दी। पिटाई से घायल हुए छात्र को परिजन उपचार के लिए बिजनौर ले गए। आरोप है कि शिकायत करने विद्यालय पहुंची छात्र की मां से अभद्रता की गई और उसके पुत्र का स्कूल से नाम काटने की धमकी दी गई। छात्र की मां ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। संवाद