डिवाइडर से टकराई कार, प्रोफेसर की मौत
नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. ओमवीर सिंह का कार ड्राइविंग के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हिमालयन कॉलोनी निवासी साहू जैन कॉलेज के जंतु विज्ञान के प्रोफेसर 58 वर्षीय डॉ. ओमवीर सिंह कार से प्राचार्य डॉ. एके मित्तल के आवास से घर जा रहे थे। जैसे ही कार गोविंद नगर कॉलोनी दिशा से फ्लाईओवर पर चढ़ी तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पीछे से आए बाइक सवार ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। अस्पताल ले जाने पर प्रोफेसर को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।