पैजनिया। शादी के लिए सामान लेकर गए युवक ने किराना व्यापारी को फर्जी मेसेज भेजकर 75 हजार रुपयों की धोखाधड़ी कर ली। क्षेत्र के गांव पावटी के किराना व्यापारी अमजद का आरोप है कि 18 अक्तूबर को ग्राम लाडनपुर निवासी एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और शादी समारोह के लिए सामान लिया। सामान की कीमत 75 हजार रुपये थी। खरीदार ने अमजद को मोबाइल के माध्यम से 75 हजार रुपये का भुगतान कर स्क्रीनशॉट दिखा दिया और समान लेकर चला गया। जब व्यापारी ने खाता चेक किया तो खाते में धनराशि ट्रांसफर नहीं हुई थी। व्यापारी ने खरीदार को मामले की जानकारी दी तो उसने 24 घंटे में रुपये खाते में आने की बात कहकर टरका दिया। 25 दिन बीतने के बाद भी जब व्यापारी के खाते में रकम नहीं पहुंची तो उसने थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी है।