फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शहरी निकायों के चुनाव का बिगुल बजा, बढ़ी सरगर्मी

Sun, 09 Apr 2023 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सरकार ने निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ निकायों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। बिजनौर में पहले ही चरण में चुनाव होगा। संभावित उम्मीदवारों ने प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से टिकट लेने के लिए आकाओं से संपर्क साधना तेज कर दिया है। हालांकि अभी किसी भी दल ने निकायों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


बिजनौर जनपद की 12 नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में पहले चरण में ही चुनाव होना है। 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को होगी। 20 अप्रैल को नामांकन वापसी जबकि 21 अप्रैल को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।जिले के सभी निकायों में चार मई को मतदान होगा। जबकि मतगणना 13 मई को होगी। बता दें कि जिले के 18 निकायों में करीब साढ़े आठ लाख मतदाता है। जोकि शहरी सरकार बनाएंगे।



देर शाम सड़क पर उतरा प्रशासन, हटाए बैनर

चुनाव की आचार संहिता लगते ही प्रशासन सड़क पर उतर गया। देर शाम चौराहों और सड़कों पर लगे संभावित उम्मीदवारों के होर्डिंग्स और बैनर उतरवा दिए गए। साथ ही सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे बैनर को भी हटा दिया गया। इस अभियान में एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ शामिल रहे।
विज्ञापन


18 निकायों में बनाए गए 927 बूथ

जिले के 18 निकायों में 257 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनके 927 बूथों पर मतदान होगा। वहीं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए निकाय क्षेत्रों को 26 जोन और 63 सेक्टर में विभाजित किया गया। 114 बूथों को अतिसंवेदनशील प्लस, 448 को अतिसंवेदनशील और 282 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन




शहरी मतदाताओं पर एक नजर

निकाय 2023 में बढ़े मतदाता कुल मतदाता



स्योहारा 2588 41172



चांदपुर 9044 81339



नूरपुर 4901 42805



हल्दौर 2006 19762



बिजनौर 22815 151084



किरतपुर 4901 57051



नजीबाबाद 4999 80501



नहटौर 5530 50553



धामपुर 3726 47060



शेरकोट 4232 56258



नगीना 4840 67693



अफजलगढ़ 1903 27630



झालू 3206 20583



मंडावर 1293 18877



जलालाबाद 2006 19929



बढ़ापुर 1832 21589



सहसपुर 1751 21872



साहनपुर 2028 20491



कुल 83601 847249
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें