फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एस्कॉर्ट वाहन की चपेट में आए बालक के पैरों में फ्रैक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोतवाली मार्ग पर शुक्रवार को उत्तरांचल के न्यायिक अधिकारी के वाहन को एस्कॉर्ट कर रहे पुलिस वाहन की चपेट में आने से आदर्श नगर निवासी कन्हैया का पुत्र देव घायल हो गया। बताया जा रहा है कि देव के साथ तीन साथी हाईवे पार कर रहे थे तभी अचानक देव ने हाईवे पार करने का प्रयास किया तभी वह वाहन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल देव को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने दुर्घटना के बाद एस्कॉर्ट वाहन द्वारा तुरंत कंट्रोल को सूचना देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया बच्चे के पैरों में फ्रैक्चर है वह कुशल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें