फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नगीना रोडवेज बस स्टैंड की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। विधायक मनोज पारस ने मंगलवार की शाम कैंप कार्यालय में मुरादाबाद के आरएम, एआरएम बिजनौर व एआरएम धामपुर के अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि कुछ दिन पूर्व उन्होंने लखनऊ में परिवहन मंत्री से मुलाकात कर नगीना रोडवेज बस स्टैंड के खराब हालत और विभिन्न मार्गों पर बसों की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसी क्रम में नगीना रोडवेज बस स्टैंड के भवन के नव निर्माण का प्रस्ताव भेज दिया गया हैं। नगीना से बिजनौर के लिए अब बसों की संख्या 17 हो गई हैं। नगीना से ऋषिकेश के लिए एक बस सुबह 5:30 बजे से संचालित होने वाली हैं। नगीना से हरिद्वार के लिए दो तथा नोएडा के लिए दो बसें संचालित हैं। विधायक ने बताया कि नगीना से दिल्ली के लिए तीन तथा बढ़ापुर से दो बस हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अब नगीना से आखिरी बस दिल्ली के लिए रात्रि 11 बजे मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें