फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रशासन ने 200 बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त

विज्ञापन
बिजनौर के गांव यूसूफबाद में प्रशासन सरकारी जमीन पर ट्रैक्टर चलवाकर कराई कब्जामुक्त। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
प्रशासन ने 200 बीघा भूमि कराई कब्जामुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने बुधवार को करीब 200 बीघा ग्राम सभा व अन्य सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
एसडीएम सदर मोहित कुमार व तहसीलदार सदर अनुराग सिंह के आदेश पर टीम ने बुधवार को ग्राम यूसुफाबाद तहसील बिजनौर में श्रेणी-6 नदी की ग्रामसभा भूमि गाटा संख्या 617, 618 व 619 कुल क्षेत्रफल 18.431 हेक्टेयर को कब्जा मुक्त कराया। भूमि पर अवैध रूप से बोई गई गन्ने व गेहूं की फसल को नष्ट कर कराया गया। भूमि ग्राम प्रधान उलकपुर की सुपुर्दगी में दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस भूमि पर कब्जेदार भूरे खां पुत्र अमीर हसन निवासी ग्राम उलकपुर व अब्दुल मारूफ पुत्र अजमतुल्ला निवासी ग्राम उलकपुर के विरुद्ध थाना कोतवाली शहर बिजनौर में धारा 2/3 लोक संपत्ति हानि निवारण अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई गई। एसडीएम मोहित कुमार ने बताया कि ग्राम सभा की उक्त खाली कराई गई भूमि गोशाला के पशुओं के लिए चारा बोने के लिए विकास खंड मोहम्मदपुर देवमल व नगर पंचायत मंडावर को उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राम सभा भूमि से अवैध कब्जा हटवाने में नायब तहसीलदार अतुल भगत, राजस्व निरीक्षक नागेंद्र सिंह, लेखपाल जगत सिंह, विनेश कुमार, सतेंद्र सिंह, परवीन निहाल व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें