फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जीजा के घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। ग्राम काजीवाला निवासी गिरीशपाल ने थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि उसके भाई नरेंद्र सीआरपीएफ में और वर्तमान में जम्मू कश्मीर में तैनात है। उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर आदि चोरी कर लिए थे। थाना पुलिस ने इस मामले में रविवार को जितेंद्र कुमार पुत्र व्रतपाल सिंह निवासी ग्राम रुस्तमपुर, थाना शिवाला कलां बिजनौर को गिरफ्तार किया। दूसरा आरोपी अनुज पुत्र अजयवीर सिंह निवासी ग्राम चमरत्वा थाना नौगांवा सादात अमरोहा फरार हो गया। आरोपी जितेंद्र पीड़ित नरेंद्र का साला है। बताया कि नरेंद्र की पत्नी का देहांत कुछ वर्ष पूर्व हो गया था। उसके दोनों बच्चे बुआ के घर बिजनौर रहकर पढ़ाई करते है। नरेंद्र जम्मू कश्मीर में था। इसी का फायदा उठाकर उसने बंद मकान से चोरी कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें