कासमपुरगढ़ी के सीरवासुचन्द्र में गोली मारने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा।
- फोटो : BIJNOR
फायर कर दो लोगों को घायल करने वाले आरोपी को पेड़ से बांधा
कासमपुर गढ़ी। गांव सीरवासुचंद्र में जुआ खेलते समय पैसे के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दो लोगों को घायल कर दिया। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर पेड़ से बांध कर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।
गांव सीरवासुचंद्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिनमें पैसों के लेन देन को लेकर कुछ विवाद हो गया। जिसके चलते फईम ने फायरिंग कर सलीम और सजाउद्दीन को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने फायर करने वाले व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया और पेड़ से बांध कर तमंचे सहित पुलिस को सौंप दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुर गढ़ी भर्ती किया गया है। संवाद