फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा

विज्ञापन
बिजनौर में पीएएसी कैंप में निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की जांच करते एएसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी ने गुणवत्ता को परखा। तय समय सीमा में निर्माण कार्यो का पूरा करने के निर्देश दिए। उधर जिले में अलग अलग जगह पर कैंप कर रही पीएसी की बटालियन का भी पुलिस अफसरों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज ने आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्वक तय समय में पूरा कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा को दिशा निर्देश दिए। बिजली और पानी आदि व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने निरीक्षण किया। इसके अलावा एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, और सीओ सर्वम तथा प्रतिसार निरीक्षक को संग लेकर गंज स्थित सैनी आश्रम पहुंचे। जहां पर कैंप कर रही पीएसी की बटालियन का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक, मैस, क्वार्टर गार्द आदि को चेक किया। डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर, राजकीय आईटीआई, जजी और पुलिस लाइन में पीएसी के कैंप का भी निरीक्षण किया गया।
शहर में किया पैदल मार्च
निकाय चुनाव को देखते हुए सीओ सिअी अनिल कुमार और कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ की अगुवाई में बिजनौर शहर में पुलिस ने पैदल मार्च किया। पुलिस कार्यालय से शुरू होकर यह पैदल मार्च सदर बाजार होते हुए कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें