चांदपुर। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवध किशोर त्रिवेदी ने चांदपुर रोडवेज बस स्टैंड पर चांदपुर डिपो के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में चालकों के टेस्ट हेतु व्यवस्था सुनिश्चित कराने का आदेश हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अवध किशोर त्रिवेदी की अध्यक्षता व चौधरी कर्मवीर सिंह के संचालन में हुई बैठक में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दो जनवरी को नहटौर बस स्टेशन पर संविदा चालकों की भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक चालक की आयु न्यूनतम 24 वर्ष, लंबाई 5 फीट 3 इंच, कक्षा आठवीं पास एवं हैवी वाहन चलाने का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। बैठक में रोडवेज के कर्मचारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।