फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गैर इरादतन हत्या में दो भाइयों को दस-दस साल की सजा

Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रथम अपर जिला एवम सत्र न्यायाधीश राम अवतार यादव ने गैर इरादतन हत्या में दोषी पाते हुए दो सगे भाइयों हाशिम व काशिम को दस-दस साल के कारावास व 20-20 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता संजीव वर्मा के अनुसार थाना किरतपुर के गांव हुसैनपुर की हकीकन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आठ अक्तूबर 2010 को रात करीब नौ बजे उसके लड़के हनीफ उर्फ गुज्जु और अनीस अपने घर पर खाना खा रहे थे। तभी गांव का हाशिम व उसका भाई कासिम उसके घर में घुस आए और अनीश से शराब पीने को पैसा मांगने लगे। मना करने पर अनीश से मारपीट करने लगे। इनके पिता ने भी आकर मारपीट की। हनीफ ने बीच बचाव करना चाहा तो उसके पेट घुसा मार दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस मामले में हासिम और कासिम के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल हुई थी। दोनों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें