बिजनौर में नवरात्रों पर सजा मां काली मंदिर।
- फोटो : BIJNOR
मंदिरों को फूल-मालाओं और लाइटों से सजाया
बिजनौर। जिलेभर में शारदीय नवरात्रों से पहले मंदिरों की सजावट की गई। मंदिरों को फूल, मालाओं और लाइटों से सजाया गया। नवरात्रों में माता के मंदिरों में भीड़ रहती है। इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू हो गई है।
रविवार को जिलेभर के मंदिरों की साफ-सफाई की गई। आज से नौ दिनों तक मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। बिजनौर में स्थित मां काली मंदिर की सफाई कर फूल-मालाओं और लाइटों से सजाया गया। इसके साथ ही रविवार शाम से ही मंदिरों में माता के भजनों की गूंज रही। वहीं बाजार में भी नवरात्रों से पहले भीड़ नजर आई। भक्तों ने पूजा अर्चना करने के लिए सामग्री और फल भी खूब खरीदारी की।
नवरात्र से पहले बाजारों में भी दिखाई दी रौनक
नवरात्रों को लेकर बाजारों में भी रौनक रही। लोगों ने चुनरी, नारियल, सामग्री, फल आदि चीजों की जमकर खरीदारी की। रविवार को दिन में हुई बारिश का भी लोगों पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ा। बाजार में हर दुकान पर लोगों की काफी भीड़ दिखाई दी।