फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर सजे मंदिर, निकाली झांकियां

विज्ञापन
बिजनौर में जन्माष्टमी पर पालकी को झूला झुलाती महिलाएं। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर सजे मंदिर, निकाली झांकियां
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शोभायात्रा निकाली गईं। कई जगहों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। बढ़ापुर में श्री शिव मंदिर चुन्नीवाला के ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शुरुआत भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गहलोत, ब्लॉक प्रमुख के पति विकास राजपूत ने राधा-कृष्ण की झांकी का तिलक करके की। शोभायात्रा में देवकी वासुदेव, भगवान महर्षि वाल्मीकि, संत गुरु रविदास, डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्री शंकर पार्वती आदि की झांकियां निकाली गई। इस मौके पर श्री शिव मंदिर चुन्नीवाला समिति प्रबंधक रघुनाथ पाल, शुभांकर गुप्ता, सुरेंद्र कर्णवाल, सुभाष गोयल, अमित गुप्ता, मुकेश आर्य आदि मौजूद रहे। अफजलगढ़/रेहड़ में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सभी मंदिरों को सजाया गया।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। स्योहारा के मोहल्ला हिंदू चौधरियान में जाली वाले मंदिर में पूजन हुआ। जाली वाले मंदिर पर स्थानीय लोगों ने मटकी फोड़ने के कार्यक्रम का आयोजित किया। नींदडू में गांव मनकुआं में झांकियां निकाली र्गइं। ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान के पति नीरज कुमार एवं ग्राम प्रधान के पति ओम प्रकाश सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अफजलगढ़ में बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में संजय लोहिया, विनीत माहेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल, लव अग्रवाल, प्रमोद बजाज आदि मौजूद रहे। हल्दौर क्षेत्र में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को सजाया गया। गांव नांगलजट, बिलाई, अम्हेड़ा, मुकरंदपुर, वाजिदपुर आदि गांवों में भी कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें