- एक वर्ष पूर्व तेलंगाना राज्य से नाबालिग को भगा लाया था स्योहारा का युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। एक वर्ष पूर्व तेलंगाना राज्य से एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर लाए युवक ने बालिग दर्शा कर कोर्ट मैरिज कर ली। तेलंगाना पुलिस स्योहारा पहुंच कर युवती व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
शुक्रवार को तेलंगाना राज्य के जिला निजामाबाद थाना अरमुर पुलिस ने क्षेत्र के गांव नवादाकेशो पहुंच कर नाबालिग युवती मदीहा पुत्री अब्दुल शकूर निवासी कस्बा अरमुर जिला निजामाबाद तेलंगाना व आरोपी युवक यासीन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी ग्राम नवादाकेशो थाना स्योहारा को हिरासत में लिया। तेलंगाना पुलिस ने बताया कि यासीन तेलंगाना में मजदूरी करता था। एक वर्ष पूर्व यासीन 16 वर्षीय मदीहा को बहला फुसला कर ले आया था। इस संबंध में यासीन के विरुद्ध थाना अरमुर जिला निजामाबाद तेलंगाना में अपहरण का मुकदमा दर्ज है।
तेलंगाना पुलिस के अनुसार लड़की की जन्म तिथि स्कूल के कागज के अनुसार 11 जून 2016 है। आरोप है कि यासीन ने लड़की के आधार कार्ड में उम्र बढ़ा कर उसके साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली। अब एक बच्चा भी गोद में है। तेलंगाना पुलिस के साथ लड़की की मां व भाई भी साथ में आया था। तेलंगाना पुलिस आरोपी युवक व युवती को अपने साथ ले गई है।