फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और बैंक 48 घंटे के लिए सील

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील और बैंक 48 घंटे के लिए सील
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना संक्रमित मिलने पर तहसील परिसर, स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को 48 घंटे के लिए सील किया गया। पीएनबी नजीबाबाद की मुख्य शाखा और नांगलसोती शाखा में भी कर्मचारी संक्रमित मिलने के बाद हड़कंप मच गया। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि तहसील परिसर में तीन और स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में छह संक्रमित मिलने के बाद तहसील और स्टेट बैंक को 48 घंटे के लिए सील किया गया है। वहीं, स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में छह संक्रमित पाए जाने के 36 घंटे के बाद बैंक को सैनिटाइज कराया गया। बैंक के सुरक्षाकर्मियों निर्मलनाथ गोस्वामी, कमल कुमार व धर्मेंद्र सिंह ने बैंक में संक्रमित मिलने के बावजूद सैनिटाइज किए बिना उन्हें लगातार बैंक के अंदर ड्यूटी कराने पर नाराजगी व्यक्त की। सोमवार को पीएनबी की मुख्य शाखा और नांगलसोती शाखा में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मुख्य शाखा को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें