फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांव असदपुर धमरौली में मिला गुलदार का शावक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। गांव असदपुर धमरौली निवासी करन सिंह यादव के खेत में मंगलवार को बाजरा काट रहे नौकर धर्मवीर सिंह को गुलदार के शावक की आवाज सुनाई दी। उसने इधर-उधर तलाश की तो पास में ही गुलदार का शावक बैठा देख उसने आसपास के किसानों को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पर वन विभाग कर्मी ने मौके पर पहुंच कर शावक को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात ही एक आम के बाग में नीलगाय को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया था। इससे पूर्व कोमल यादव को खेत पर काम करते समय गुलदार दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र के जंगल में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। रेंजर दुष्यंत कुमार ने बताया कि गुलदार का शावक करीब दो माह का है, जल्द ही गांव में पिंजरा लगाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें