फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती में युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि एक मार्च को उसकी 15 वर्षीय पुत्री छत पर उपले लेने गई थी। तभी पड़ोसी युवक शमीम ने रात्रि लगभग आठ बजे उसे जबरन पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी पुत्री ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी। नांगलसोती के थानाध्यक्ष वली मोहम्मद ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें